फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बोलेरो को बचाने के प्रयास में खाई में पलटा ई-रिक्शा, पांच घायल

विज्ञापन
बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गांव खैरी के पास खुदी पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गांव खैरी के निकट बोलेरो को बचाने के प्रयास में बुधवार को सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें चार महिलाओं का उपचार जारी है, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवे पर स्थित पिंडौल गांव से ई-रिक्शा सवारियां लेकर बिल्सी की ओर आ रहा था। खैरी गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो कार को बचाने के प्रयास में चालक ई-रिक्शा पर नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। ई-रिक्शा में करीब सात से आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर चौड़ीकरण के लिए खोदाई किए जाने के कारण मार्ग की चौड़ाई काफी कम रह गई है। इससे आमने-सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि सड़क की कम चौड़ाई के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके मार्ग पर यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में सिरतौल गांव निवासी पूनम, खुशबू, दीक्षा और अनीता का उपचार चल रहा है। वहीं, गुड़िया की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी प्रभारी डाॅ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे में घायल चार महिलाओंं का उपचार चल रहा है। एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की खुदाई के बाद सुरक्षा के उचित इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें