फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार दोपहर करूआ पुल के पास अपराह्न करीब एक बजे हुआ। कासगंज जिले में सहावर थाना क्षेत्र के गांव बाेंदर निवासी सुनहरी लाल की ससुराल यहां कृष्णा कॉलोनी में है। भैयादूज का टीका कराकर वह पत्नी बीना (40) के साथ अपने घर लौटने के लिए पुल के पास पहुंचे, उसी दौरान पीछे से रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सवार सुनहरी लाल और उनकी पत्नी बीना घायल हो गईं। इसकी सूचना के बाद पीआरवी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक रोडवेज बस को भगा ले गया। पुलिस ने घायल दंपती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया। बीना को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि आरोपी बस चालक की तलाश कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें