फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनुबंधित बस में लगी आग, दमकल ने बुझाई

विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ व पुलिस। स्रोत-जागरूक नागरिक
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में खड़ी अनुबंधित बस में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस काफी जल चुकी थी।
विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कुनाऊ निवासी बस स्वामी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अपनी बस को वह खुद ही चलाते हैं। उनकी अनुबंधित बस दातागंज से बदायूं होते हुए चंदौसी तक जाती है। शुक्रवार अपराह्न में उन्होंने अपनी बस बाबा कॉलोनी के पास मुख्य सड़क के किनारे खड़ी कर दी थी। वह बस को बंद करके थोड़ी दूर ही चले थे कि अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

आग शार्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस के अलावा दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें