पुलिस से भी काफी देर तक अभद्रता की। बाद में मनोज शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने नायब तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया कि नायब तहसीलदार अमित कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मेडिकल परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि हुई है।
नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल
नायब तहसीलदार का शराब के नशे में पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि नायब तहसीलदार पुलिस से कह रहे हैं कि वर्दी वालों में इतना दम नहीं है कि मुझे मार सकें। एसएचओ उनको समझाने का प्रयास कर रहे हैं तो वह कह रहे हैं कि मैं क्रांति कर दूंगा।
डीएम ने एडीएम प्रशासन को सौंपी मामले की जांच
शराब के नशे में तेज रफ्तार कार दौड़ाते हुए बाइक सवार को टक्कर मारने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता का मामला प्रकाश में आने के बाद डीएम मनोज कुमार ने मामले की जांच शुरू कराई है। डीएम ने इस प्रकरण की जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी है। डीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।