फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रेम विवाह के बाद मांगा दहेज, पति समेत सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ज्योति सिंह शाक्य का आरोप है कि वर्ष 2023 में कंप्यूटर कोर्स के दौरान उसकी एक युवक से जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों ने पहले आर्य समाज मंदिर में विवाह किया और बाद में मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह भी किया। आरोप है कि निकाह के बाद पति नाजिम उर्फ नरेश, सास आमना, जेठ अबरार, चांद मिया, आबिद मियां, इब्राहिम और देवर कासिम चार पहिया वाहन और पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया है। जांच के बाद कार्रवाई करवाई जाएगी। संवाद

10 बीघा जमीन और 10 लाख रुपये मांगने का आरोप, पति समेत चार पर केस

बदायूं। महिला थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, छेड़खानी और दहेज की मांग के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन का निकाह करीब एक वर्ष पहले हुआ है। ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से 10 बीघा जमीन और 10 लाख रुपये की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। शिकायत में पति अब्दुल मन्नान, ननद साजिया, सास अमीना समेत अन्य पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और देवर द्वारा छेड़खानी करने के आरोप लगाए हैं। यह भी आरोप है कि करीब आठ माह पहले विवाहिता को मायके छोड़ दिया। इसके बाद उसे बुलाने नहीं पहुंचा। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर महिला थाने में केस दर्ज किया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें