फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जयंती की जमीनों के दस्तावेज तलब, भू-माफिया पर हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
21 अगस्त के अंक में प्रका​शित खबर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। प्रशासनिक तंत्र और सफेदपोश के गठजोड़ के आगे हारी जयंती दो साल से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाती रही। अब दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस और प्रशासन के अफसर सक्रिय हुए हैं। डीएम ने अमर उजाला में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लिया है। उन्होंने जयंती की जमीन से जुड़े दस्तावेज तलब किया है। इससे भू-माफिया से लेकर जमीन के खरीदारों और उसके रिश्तेदारों की मुसीबत बढ़ सकती है।
विज्ञापन



जयंती और उनकी मां शांति की हत्या के बाद डीएम अवनीश कुमार ने बिसौली एसडीएम राशि कृष्णा से उनकी जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज व शिकायती पत्र मांगे थे। एसडीएम ने सभी दस्तावेज व अभिलेख डीएम को सौंप दिए है। इसके आधार पर भू-माफिया व दोहरे हत्याकांड के मुकदमे में नामजद संजीव सिंह, पिंकूू सिंह और उनके तीन जेठ प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह व कव्वाली पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।



दोहरे हत्याकांड की जांच और साक्ष्यों का संकलन जारी
दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की जांच जारी है। जिन छह अभियुक्तों के खिलाफ जयंती के भाई संजू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनमें हत्या करने वाले मुख्य अभियुक्त विपिन व उसके दो भाइयों को जेल भेजा चुका है। शेष अभियुक्त संजीव सिंह, पिंकूू सिंह, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह व कव्वाली के खिलाफ जांच व साक्ष्यों का संकलन जारी है। अगर अभियुक्तों की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-

नृशंस हत्याकांड के बाद भू-माफिया ने मनाया था जश्न
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरमपुर में 14 अगस्त की रात हुई जयंती व उनकी मां शांति की नृशंस हत्या के बाद भू-माफिया ने अपने सहयोगियों के साथ जश्न मनाया था। उन्होंने करीबियों से कहा था कि सारा मसला निपट गया है। अब करोड़ो की जमीन हमारी है। कोई आगे पीछे नहीं रहा। इसके बाद भू-माफिया ने एक जनप्रतिनिधि के साथ अपने फोटो भी खिंचवाई। जिन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किए।
-
दोहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त व साक्ष्य छिपाने के दो अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। हत्याकांड में नामजद किए गए अभियुक्तों की जांच जा रही है। अगर हत्याकांड में इनकी संलिप्तता पाई जाती है तो गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, जमीन संबंधी मामलों में भी जांच शुरू कराई गई है। - डॉ. ब्रजेश सिंह, एसएसपी

21 अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें