फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामनवमी की छुट्टी मनाते रहे डॉक्टर, फार्मासिस्टों के हवाले रहे आरोग्य मेले

विज्ञापन
गिधौल के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को दवा लिखते फार्मासिस्ट। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में रविवार को लगने वाले आरोग्य मेले में अधिकांश डॉक्टर रामनवमी के अवकाश पर रहे। पड़ताल में पता चला कि रविवार सुबह दस बजे से 12 बजे तक पीएचसी नूरपुर पिनौनी व पडौलिया पर ताले लगे रहे। यहां दवा लेने आए मरीजों को मायूस लौटना पड़ा है। साथ ही पीएचसी गिधौल, बिसौली की करनपुर, रिसौली और फैजगंज बेहटा में फार्मासिस्ट व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने ही मरीजों का इलाज किया। जिले में 48 पीएचसी पर 2654 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सबसे अधिक मरीज जुकाम व वायरल के पहुंचे।
विज्ञापन

सरकार ने इस आशय से आरोग्य मेले का आयोजन शुरू कराया है कि लोगों को नजदीक में ही इलाज मिल सके। उन्हें सीएचसी तक भागना न पड़े। रविवार को सीएचसी बंद रहती है, ऐसे में आरोग्य मेलों के माध्यम से लोगों को सरकारी इलाज मिल सके। विभाग के जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते न तो डॉक्टर पहुंच रहे हैं और न ही लोगों को सही इलाज ही मिल पा रहा है। यह उस समय सामने आया जब रविवार को लगने वाले आरोग्य मेले की पड़ताल कराई गई।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला, स्टाफ नदारद
गुलड़िया। टीम ने पूर्वाह्न 10:30 बजे विकास खंड जगत के गांव पड़ौलिया पीएचसी की पड़ताल की। यहां ताला लगा था। एक मरीज लाल सिंह दवा लेने आए थे, लेकिन ताला लगा देखकर मायूस लौट गए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हफ्ते में मात्र तीन दिन ही खुलता है। पूरा स्टाफ नदारद रहता हैं। यहां जब से निर्माण हुआ है तब से कोई डाक्टर नहीं है। इस ओर किसी ने आज तक ध्यान ही नहीं दिया है। संवाद
विज्ञापन




गिधौल पीएचसी में फार्मासिस्ट ने दी दवा
बदायूं। गुलड़िया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिधौल की पड़ताल रविवार पूर्वाह्न 10:40 बजे की गई। सामने आया कि यहां डॉक्टर नदारद थे। फार्मासिस्ट नवावुल हसन मरीजों को देखकर दवा दे रहे थे। यहां सर्दी, खासी, जुकाम और बुखार के कुल आठ ही मरीज पहुंचे। यहां डॉक्टर ही नहीं आते हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद



एलटी व होम्योपैथी की डॉक्टर के हवाले रहा मेला
फैजगंज। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्वाह्न 11 बजे पड़ताल की गई। पता चला कि प्रभारी चिकित्साधिकारी करीब 15 दिन से नदारद हैं। यहां एलटी जावेद और होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी प्रियंका कुशवाहा ने मरीजों को देखकर दवा दी। ऐसे में मरीजों को दवा देने में खानापूरी की गई। मेले में पहुंचे मरीजों को कई प्रकार की दवा तक नहीं मिल सकी। संवाद



पीएचसी के आरोग्य मंदिर में लटका मिला ताला
नूरपुर पिनौनी। पीएचसी की पड़ताल पूर्वाह्न 10:35 बजे की गई। सामने आया कि गेट पर ताला लगा है। मरीज आए और मायूस लौट गए। सीएचसी पर न तो कभी अधिकारी पहुंचते हैं और न ही डॉक्टर। क्षेत्र के लोगों को आरोग्य मेले का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संवाद



फार्मासिस्ट के हवाले रहा आरोग्य मेला
बिसौली। क्षेत्र की पीएचसी करनपुर की पड़ताल रविवार सुबह 11.10 बजे की गई। सामने आया कि यहां डॉक्टर नहीं थे। आने वाले मरीजों को फार्मासिस्ट ही देखकर दवा दे रहे थे। कुछ मरीज तो डॉक्टर न मिलने पर बिना दवा लिए ही लौट गए। संवाद





आरोग्य मेले में डॉक्टरों की पहले से ही तैनाती कर दी जाती है। सभी पीएचसी पर डॉक्टर नहीं हैं, लेकिन आरोग्य मेले में सभी पीएचसी पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाकर उन्हें मरीजों का इलाज करने के लिए भेजा जाता है। अगर डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं तो जांच कराके दोषियों पर विभागीय कार्रवाई करेंगे। -डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

गिधौल के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को दवा लिखते फार्मासिस्ट। संवाद

गिधौल के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को दवा लिखते फार्मासिस्ट। संवाद

गिधौल के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को दवा लिखते फार्मासिस्ट। संवाद

गिधौल के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को दवा लिखते फार्मासिस्ट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें