फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली का तार टूटकर गिरा, सात किसानों का 15 बीघा गेहूं राख

विज्ञापन
उसहैत के गांव रिजौला में गेंहू के खेत में लगी आग बुझाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
उसहैत। बिजली का तार टूटकर गेहूं की खड़ी फसल पर गिर गया और आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सात किसानों की 15 बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल जल चुकी थी। फायर बिग्रेड की गाड़ी सूचना के करीब दो घंटे बाद मौके पहुंची, तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। सूचना के बाद राजस्व की टीम पहुंची और सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजी।
विज्ञापन

दातागंज तहसील के गांव रिजौला में रविवार की सुबह करीब नौ बजे बिजली का तार टूटकर ब्रजेश के खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गया, जिससे फसल में आग लग गई। आग की चिंगारी उठी तो गांव के लोग दौड़ पड़े। आसपास के किसान बाल्टी लेकर दौड़े। टयूबवेल चलाकर आग बुझाने लगे। गांव के लोगों ने दमकल विभाग को फोन करके आग लगने की सूचना भी दी, लेकिन गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। किसानों ने अपने अपने खेत का बचाव करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सात किसानों की 15 बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की फसल जल गई।
आग से किसान प्रदीप शर्मा, विजेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, ब्रजेश, प्रमोद, रवेन्द्र नाथ एवं विनोद की फसल जली है। अगर किसान फायर बिग्रेड की गाड़ी का इंतजार करते तो सैकड़ों बीघा फसल जलकर नष्ट हो सकती थी।
विज्ञापन


चार दिन में आग से फसल जलने की यह दूसरी घटना
बीते चार दिन में आग से फसल जलने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भंद्रा गांव में मोहम्मद रसूल की तीन बीघा गेहूं की फसल भी बिजली की चिंगारी से जल चुकी है। दमकल की गाड़ी दो घंटे बाद पहुंची तब तक किसानों ने आग पर काबू पा लिया था। राजस्व विभाग की टीम ने आग से हुए नुकसान का सर्वे किया है। रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी है। किसानों को आग से हुए नुकसान का मुआवजा मिलेगा।

आग लगने की सूचना पर हल्का लेखपाल के साथ टीम भेजकर आग से हुए किसानों के नुकसान का सर्वे कराया गया है। रिपोर्ट मिल गई है। शासन से किसानों के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।-धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें