फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घायल का इलाज करने 20 मिनट देरी से आए डाक्टर, परिजन आक्रोशित

विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आया घायल युवक। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। बिसौली क्षेत्र के गांव गदरपुरा जा रहे बाइक सवार को सर्वा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां पर उसे देखने के लिए डाक्टर 20 मिनट देरी से आए। इससे परिजन आक्रोशित हुए और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संभल के बाबरी सराय निवासी सुधीर (30) की ससुराल बिसौली के गदरपुरा में है। वह सोमवार को पत्नी को बुलाने बाइक से आ रहा था कि करीब साढ़े चार बजे एमएफ हाईवे पर सर्वा गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस वालों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां पर उनके ससुराल पक्ष के लोग आ गए।
सीएचसी पर करीब 20 मिनट तक डाॅक्टर के न आने पर इलाज शुरू नहीं हो सका। इससे ससुर रमेश ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ड्यूटी के दौरान अस्पताल में मौजूद नहीं थे और अपने आवास पर आराम कर रहे थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि डॉक्टर सुबह से बैठे थे। शाम को भोजन करने के लिए चले गए। इस दौरान मरीज आ गया था। इस वजह से देरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें