फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईकोर्ट पहुंचा अमर ज्योति कंपनी का मैनेजर, पुलिस से मांगी गई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड का मैनेजर ने मुकदमा खारिज कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंच गया है। वहां से कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद सिंह परमार ने अमर ज्योति कंपनी के निदेशक सूर्यकांत और शशिकांत, मैनेजर अमित सिंह व अन्य खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मुकदमे में मैनेजर अमित ने हाईकोर्ट में याचिका दायर एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। इस पर कोर्ट की ओर से मामले की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस से मांगी है। इसके बाद कोर्ट आगे की कार्रवाई करेगा। विवेचक गुरुदेव सिंह ने बताया कि मैनेजर हाईकोर्ट गया है। वहां से थाने से रिपोर्ट मांगी है। जल्द रिपोर्ट तैयार भेजी जाएगी।

आईजी की संस्तुति का इंतजार
कंपनी के निदेशक सूर्यकांत और शशिकांत पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस इनाम की राशि को बढ़ाने के लिए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने आईजी रेंज को फाइल भेजी है। एसएसपी ने बताया कि अभी इनाम की राशि बढ़ाई नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पहले मुकदमे में कमजोर पड़ रहा वादी
निदेशकों पर दर्ज पहला मुकदमा शहर के असद खान ने दर्ज कराया था। इस मामले में वह कोर्ट में ठीक से पैरवी नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से पिछले माह की तारीख में उसके तरफ से अधिवक्ता ने कोई पैरवी नहीं की। इसके चलते मुकदमे में दोनों निदेशकों को गिरफ्तारी से स्टे मिल गया। अब इस मामले में अगली सुनवाई दो जुलाई को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें