फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट में डीएम ने किया ध्वजारोहण, एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Fri, 15 Aug 2025 01:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलक्ट्रेट में डीएम और पुलिस लाइन में एसएसपी ने ध्वजारोहण किया। स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। 
विज्ञापन
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर डीएम अवनीश राय ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर पुलिसकर्मी गदगद नजर जाए। स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।  

विज्ञापन


पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद एसएसपी ने सभी को संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने की शपथ दिलाई गई। 

इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी, पुलिस पेंशनर, शहीद सैनिकों के आश्रितों को पुष्पहार एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर एसपी कृष्ण कांत सरोज, एएसपी हृदेश कठेरिया, सीओ डॉ. देवेन्द्र कुमार, व प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह व पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगे को सलामी देते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
इन पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
कमांडर सुरेंद्र पाल, सब कमांडर गौरव, पायलट श्हरी शंकर, कमांडर दिनेश कुमार,सब कमांडर  जितेंद्र सिंह,    पायलेट  संजीव कुमार,पीआरवी 1286 पर तैनात कमांडर वेद प्रकाश, सब कमांडर  सतीश कुमार, कमाण्डर  रामेंद्र कुमार,पीआरवी 5399 कमांडर राहुल कुमार,पीआरवी 1325 कमांडर योगेंद्र कुमार,पीआरवी 1286 सब कमांडर  सतेंद्र कुमार, 5399 सब कमांडर     अजय कुमार, 1325 सब कमांडर रवि कुमार, 5399 कमांडर     केंद्रपाल, 1325 कमांडर बृजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सीओ पुलिस लाइन डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, टीएसआई अजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें