फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषाहार पर डाका: डीएम ने जंगल में दफन कराईं कई बोरियां, चोरी करते तीन गिरफ्तार, दो फरार

Wed, 22 Jun 2022 04:20 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं)। 

सार

एक साल पहले एक मकान से पोषाहार बरामद हुआ था। दस जून को डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की टीम ने पोषाहार को जंगल में दफन करा दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम के आदेश पर दफन कराए गए पोषाहार को चोरी करते तीन लोग पकड़े गए जबकि दो लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनके पास से एक लोडर(वाहन) पकड़ा गया है। जिससे कई बोरी पोषाहार बरामद हुआ है।

विज्ञापन


बिसौली कस्बे के एक मकान से करीब एक साल पहले पोषाहार पकड़ा गया था। इसमें मकान मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एक व्यक्ति को इसमें जेल भी भेजा गया था। तब से पोषाहार उस मकान में रखा हुआ था। दस जून को डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की टीम ने बिसौली पहुंचकर पोषाहार को रानेट के जंगल में ले जाकर जमीन में दफन करा दिया था। बताते हैं कि इसके बारे में आसपास गांव के लोगों को जानकारी थी। तब वह चोरी छिपे पोषाहार निकालकर ले जा रहे थे।

मंगलवार दोपहर बाद पांच लोग एक लोडर लेकर रानेट के जंगल में पहुंच गए। उन्होंने पोषाहार निकालने के लिए गड्ढा खोद डाला और उसमें दबी बोरियों को निकालकर वाहन में लाद लिया। इसी दौरान पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां से तीन लोगों को पकड़ लिया जबकि दो लोग भाग गए। पुलिस लोडर वाहन लेकर कोतवाली आ गई। उसमें कई बोरियां लदी मिली हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें दो आरोपी रानेट गांव के हैं।

रानेट चौराहे से कुछ लोगों को दफन पोषाहार निकालते पकड़ा गया है। उनके पास से एक गाड़ी बरामद हुई है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसकी जांच कराई जा रही है। - शक्ति सिंह, सीओ बिसौली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें