फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों की दस्तक दरावनगर में 40 बीमार

Fri, 12 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुंवरगांव
विज्ञापन
स्वास्थ्य
विज्ञापन
सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने खबर नहीं ली      
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दरावनगर में संक्रामक रोगों ने दस्तक दे दी है। गांव के 40 से ज्यादा लोगों को संक्रामक रोगों ने चपेट में ले लिया है। लोगों को तेज बुखार के साथ उल्टी-दस्त की शिकायत भी है। इस बारे में सूचना दिए जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने अब तक गांव की सुध नहीं ली है। कुंवरगांव स्वास्थ्य केंद्र पर भी व्यवस्थाएं ढुलमुल होने की वजह से लोगों को झोलाछाप की शरण में जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में रोष है।      
कुवरगांव क्षेत्र के गांव दरावनगर में करीब एक सप्ताह पहले संक्रामक रोगों ने दस्तक दी थी। धीरे-धीरे ग्रामीण चपेट में आने लगे। पहले तो गांव के लोगों ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में जब कई लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ गए तो गांव के लोगों को चिंता हुई। गांव में रचना (11) पुत्र जगदीश चंद्र, अनोखे लाल (70) पुत्र कंहई, हिमांशु (10) पुत्र जगदीश, धीर सिंह (13) पुत्र विद्याराम, संताराम (13) पुत्र गंगा सहाय, पुरुषोत्तम (8) पुत्र गंगाधर, पूजा कुमारी (9) पुत्री महेशपाल, अनुज (8) पुत्र शंकर लाल, सचिन (10) पुत्र भूरे, सोहेल (14) पुत्र अबरार, गौरा देवी (24) पत्नी चंद्रकेश और प्रमोद के बच्चे निशा (8), गौरव (12), सौरभ (10) समेत 40 से ज्यादा लोग बीमार हैं।      
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि संक्रामक रोग फैलने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दी गई। इसके बावजूद अब तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव नहीं पहुंची है। स्वास्थ्य केंद्र पर भी व्यवस्थाएं ढुलमुल हैं। ग्राम प्रधान सूरजमुखी के पति दुर्गपाल का कहना है कि वह अभी दिल्ली में हैं। गांव में संक्रामक रोगों के फैलने के संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं मिली है।      
-------      
स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं और स्टाफ की किल्लत      
कुंवरगांव। कस्बा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं के साथ स्टाफ की भी किल्लत है। लोगों की मानें तो स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने जाने वालों को बाहर की दवाइयां लिख दी जाती हैं। यहां से स्टाफ भी गायब रहता है। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कई बार सीएमओ समेत उच्च अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन नतीजा शून्य रहा।       
विज्ञापन

--
इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। शनिवार को डॉक्टरों के साथ संक्रामक रोग नियंत्रण सेल की टीम को गांव भेजा जाएगा। अक्सर देखने में आता है कि बीमारियां गंदगी और जलभराव की वजह से फैलती हैं। ऐसे में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
-डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें