फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूताओं से वसूली की सूचना पर सीएमओ का छापा

Fri, 12 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उसावां।
विज्ञापन
सीएमअाे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उसावां सीएचसी पर मिलीं अव्यवस्थाएं, फटकार लगाई      
विज्ञापन

सीएचसी उसावां पर प्रसूताओं से वसूली की शिकायत पर सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने एसीएमओ डॉ. आरएन हरित के साथ सीएचसी पर औचक छापामारी की। इस दौरान सीएमओ को यहां अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर उन्होंने जमकर फटकार लगाई। सीएमओ ने प्रसव कक्ष और ओपीडी का भी निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों से बात की। उन्होंने समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा को शिकायत मिली थी कि उसावां सीएचसी पर प्रसव को आने वाली प्रसूताओं से वसूली की जाती है। शिकायत के आधार पर सीएमओ शुक्रवार को अचानक उसावां सीएचसी पहुंचे। उन्होनें देखा कि रजिस्टर में नियमित टीकाकरण का विवरण दर्ज नहीं है। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं और एंटी रैबीज के बारे में जानकारी ली। सीएमओ को यह भी शिकायत मिली थी कि सीएचसी प्रभारी डॉ. सीपी आर्य रात में सीएचसी पर नहीं रुकते। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी से रात में सीएचसी पर ही रुकने को कहा। सीएमओ ने बताया कि प्रसूताओं से वसूली की वह जांच कर रहे हैं, जो भी जिम्मेदार पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें