उझानी में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत- आयोजक
उझानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गली-मोहल्लों में फैली गंदगी के विरोध में बुधवार को आंबेडकर पार्क में धरना दिया। उन्होंने ज्ञापन देकर ईओ से शिकायत भी की।
नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क में कार्यकर्ताओं ने बुधवार पूर्वाह्न धरना शुरू किया। पाराशर ने कहा कि पालिका प्रशासन नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। गली-मोहल्लों में मच्छरों को प्रकोप बढ़ गया। नालों की भी नियमित सफाई नहीं कराई जाती। करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने बाद में ईओ अब्दुल शबूर को ज्ञापन दिया। कहा कि गंदगी की वजह से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं में आरिश अंसारी, मुन्ना, खलील अहमद, प्रशांत शर्मा, अनुज प्रताप सिंह, अच्छन अंसारी आदि शामिल रहे। संवाद