फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाला निर्माण में मांगा कमीशन, पालिका के पांच सदस्यों समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। गंजशहीदा मोहल्ले में नाला निर्माण को लेकर तीन दिन पहले पालिका के सदस्यों और ठेकेदार में कहासुनी हो गई। आरोप है कि सदस्यों ने पहले कमीशन मांगा, फिर मजदूरों से गाली-गलौज की। काम छोड़कर मजदूरों संग भागे ठेकेदार ने पालिका के पांच सदस्यों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी ठेकेदार अवनीश कुमार गुप्ता की ओर से दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट में कहा गया है कि वह गंजशहीदा मोहल्ले में गणेश कोल्ड स्टोरेज के पास नाला निर्माण करवा रहे हैं। 10 नवंबर को पालिका सदस्य के पुत्र नफीस अहमद उर्फ रिंकू निर्माण स्थल पर पहुंचे और काम बंद कराने को लेकर धक्केबाजी की। निर्माण कार्य अपने वार्ड में बताकर कमीशन भी मांरा।
मजदूरों ने उस वक्त तो उन्हें बचा लिया, लेकिन रिंकू के बुलावे पर पहुंचे पालिका के अन्य सदस्यों ने मजदूरों को जातिसूचक गालियां दीं। मारपीट पर आमादा हो जाने पर ठेकेदार समेत मजूदरों को काम बंद कर मौके पर से भागना पड़ गया।
विज्ञापन

मजदूरों में कुछ लोग अनुसूचित जाति के भी बताए गए हैं। नामजदों में नफीस उर्फ रिंकू के अलावा पालिका सदस्य किशन यादव, रक्षपाल यादव, अवनीश शर्मा, आकाश शर्मा और नफीस अहमद उर्फ जिन्ना शामिल हैं। विवेचना सीओ उझानी को सौंपी गई है।
नामजदों में आदित्य उर्फ आकाश शर्मा ने बताया कि उन समेत पालिका सदस्यों पर कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का हिस्सा है। वह तो मौके पर गए भी नहीं थे। ठेकेदार से पालिका सदस्य हीराज के पुत्र रिंकू ने निर्माण कार्य गुणवत्ता के अनुरूप कराने को कहा था, इसी बात पर वह भड़क गए। निर्माण कार्य की तीन दिन पहले ही जिले के अफसरों से शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें