फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गरीबों-कमजोरों के घर जाकर बांटीं खुशियां

विज्ञापन
महिला को मिठाई देते चौकी इंचार्ज प्रणव कुमार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। इस बार जिले की पुलिस ने दिवाली पर गरीबों और कमजोरों के घर-घर जाकर मानवता का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें मिठाइयां दीं और उनकी दिवाली की खुशियों में शामिल हुए। इससे लोगों को अच्छा लगा। लोगों ने भी पहल को सराहा और पुलिस के साथ मिलकर दिवाली मनाई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी और कोतवाली इंस्पेटर देवेंद्र कुमार धामा ने अपने-अपने इलाके में गरीबों और कमजोरों को मिठाइयां बांटीं। उनके अलावा बिनावर इंस्पेक्टर राजेश कुमार, कुंवरगांव एसओ रविकरन सिंह, वजीरगंज अवधेश सेंगर, बिसौली ऋषिपाल सिंह, फैजगंज बेहटा सुरेश चंद्र गौतम, बिल्सी दिनेश कुमार, इस्लामनगर सुधाकर पांडेय, सहसवान संजीव कुमार शुक्ला, जरीफनगर मनोज कुमार समेत अन्य थाना प्रभारियों ने भी लोगों को मिठाइयां बांटीं और उनकी खुशियों में शामिल हुए।
उसावां। उसावां एसओ प्रकाश सिंह ने अपने स्टाफ के साथ कमजोर वर्ग के परिवारों और उनके बच्चों के साथ दिवाली मनाई। इसके साथ ही उन्होंने मिठाइयां दी। इससे बच्चे काफी खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन

रुदायन। रुदायन चौकी इंचार्ज प्रणव कुमार ने अपने स्टाफ के साथ कस्बे के गरीब असहाय बुजुर्ग के साथ दिवाली मनाई। बताते हैं कि त्योहार के दिन बुजुर्ग का परिवार उनके साथ नहीं था लेकिन पुलिस ने इसका अहसास नहीं होने दिया। उन्हें मिठाई दी और दिवाली मनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें