फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर  गरजे डाक कर्मी

Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डाक विभाग परिसर में संबंद्ध संगठनों ने किया संयुक्त प्रदर्शन 
विज्ञापन

सातवां वेतन आयोग लागू न होने से केंद्रीय कर्मियों में रोष 
केंद्र सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों के चलते केंद्रीय कर्मचारियों के हो रहे शोषण से आजिज आकर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी, चतुर्थ श्रेणी, ग्रामीण डाक संघ और डाक कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी संघ के बैनर तले डाक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू न किए जाने, सीबीएस, फिनाकल और मैकेमिश में लगातार कनेक्टीविटी और स्पीड कम होने से हो रही दिक्कतों पर भी रोष व्यक्त किया गया। 
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अनिल यादव ने कर्मचारियों से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। मदन मुरारी गुप्ता, शिक्षक संघ के शैलेंद्र कुमार, प्रदीप सक्सेना, संदीप शर्मा, राधेश्याम मौर्य, राजाराम कश्यप ने विचार विमर्श किए। इस मौके पर जीतराम, राजेश यादव, सुनीता सक्सेना, देशराज सिंह, जसवीर सिंह, आशुतोष, पंकज शर्मा, शिवम सक्सेना, देशराज सिंह, जसवीर सिंह, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें