हर्षित यादव ने खून से रक्षा मंत्री को लिखा पत्र। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग को मुद्दा बनाया जा रहा है। यादव समाज से जुड़े जिले के अलग-अलग कस्बों व गांवों के युवाओं ने इसकी पुरजोर मांग करते हुए अपने खून से लिखे पत्र प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री को भेजे हैं।
बिसौली के युवाओं ने प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री को अपने खून से पत्र लिखा है। निशांत यादव, टिंकू यादव, शिवम यादव ने कहा है कि अहीर (यादव) समाज ने हमेशा से राष्ट्रहित में देश की स्वतंत्रता से पूर्व व बाद में विभिन्न युद्धों में अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया है। साथ ही देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। कहा कि भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन हो।
जरीफनगर। ग्राम रसूलपुर कलां निवासी मोहित यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर कहा है कि अहीर जाति ने पहले भी बलिदान दिया है। अहीर योद्धाओं के त्याग बलिदान को ध्यान में रखते हुए इस समाज की भारतीय सेना में अलग रेजिमेंट बनाई जाए।
नाधा। पूर्व जिपं सदस्य सर्वेश यादव के पुत्र हर्षित यादव ने भी अपने खून से भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की है। संवाद
अहीर रेजिमेंट बनाने के लिए खून से लिखा प्रधानमंत्री को पत्र। संवाद- फोटो : BADAUN