फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुखार आने के बाद मरीजों में घट रही प्लेटलेट्स ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मौसम में बदलाव के साथ जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। रोजाना 1400 से 1500 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बुखार और अन्य लक्षणों वाले मरीजों की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर उनकी रक्त जांच भी करा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हुई जांच में 345 मरीजों की रिपोर्ट देखी गई। इसमें 28 मरीजों की प्लेटलेट्स कम मिलीं। हालांकि इन मरीजों में डेंगू और मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घट रही प्लेटलेट्स ने चिंता बढ़ा दी है।
डॉ. एसपी वर्मा के मुताबिक, बुखार के दौरान प्लेटलेट्स में उतार-चढ़ाव कई कारणों से हो सकता है। केवल प्लेटलेट्स कम होने से डेंगू की पुष्टि नहीं मानी जा सकती। इसके लिए संबंधित जांच और मरीज की अन्य स्थिति को भी देखा जाता है। जिन मरीजों की प्लेटलेट्स कम मिल रही हैं, उन्हें आराम करने और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इन दिनों वायरल बुखार, खांसी, जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज भी पहुंच रहे हैं। बुखार के मरीजों में प्लेटलेट्स कम मिलने के कारण लोग डेंगू को लेकर आशंकित हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट में अभी डेंगू और मलेरिया की पुष्टि नहीं होने से डॉक्टरों ने मरीजों को अनावश्यक चिंता न करने की सलाह दी है।

बुखार आने पर सरकारी अस्पताल में दिखाएं। जिन लोगों की रक्त जांच में प्लेटलेट्स कम होने की रिपोर्ट आ रही है, वह दवा लें, ताकि वायरल खत्म हो सके। डॉक्टर को जरूरत लगेगी तो वह जिला अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज करेंगे। - सतीश चंद्र नागर, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें