फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समय सीमा निकली, पूरा नहीं किया 68 करोड़ की पेयजल योजना का काम

विज्ञापन
सांसद आवास के पास गली में पड़ी टंकी की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं में अमृत भारत योजना के तहत पेयजल योजना का काम चल रहा है। 17 सितंबर 2025 तक इस काम को पूरा करना था, लेकिन अभी यह काम आधा ही पूरा हो सका है। इससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

अमृत 2.0 योजना के तहत नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल देने की योजना बनाई गई। इसके तहत शहर में 68.48 करोड़ रुपये की योजना को लागू किया गया। 18 अक्तूबर 2023 में शुरू हुई योजना को 17 अक्तूबर 2025 तक पूरा होना था। तय समय निकलने के बाद भी काम अभी पूरा नहीं हो सका है। हालत यह है कि शहर में मोहल्ला मोहन नगर, सांसद आवास के पास में स्थित कॉलोनी के गलियों में आज तक पानी की पाइप लाइन नहीं पड़ सकी है। लोग मुख्य सड़क से पानी का कनेक्शन लेकर पाइपों के जरिए घरों में तक ले जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था को आठ नए ट्यूबवेल लगाने थे। अभी तक सात ही लग पाए हैं। वहीं एक रीबोर होने को भी रह गया है।


पांच किलोमीटर डालनी है पाइप लाइन
शहर में कार्यदायी संस्था की ओर से 90.77 किलोमीटर पानी की पाइप लाइन बिछाई जानी है। उसके सापेक्ष अब तक 85.50 किलोमीटर ही लाइन डालने का दावा किया गया है। हकीकत में अभी कई किलोमीटर पानी की पाइप लाइन नहीं बिछी है। इंद्रा नगर समेत कई मोहल्लों में सड़क को खोदने के बाद भी सहीं नहीं किया गया है।
विज्ञापन

-
वर्जन-
शहर में पेयजल योजना के तहत अभी काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था को काम तेजी से करने के लिए कहा गया है। प्रयास है कि जल्द से जल्द लोगोें को योजना का फायदा मिल सके। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें