फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेरठ हाईवे पर ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत... क्लीनर घायल

Sat, 06 Dec 2025 01:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात हादसा हो गया। मेरठ हाईवे पर ट्रक से डीसीएम टकरा गई। जिससे डीसीएम चालक की मौत हो गई। क्लीनर घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में चौकी नंबर चार के पास पेट्रोल पंप के पास मेरठ हाईवे पर शुक्रवार देर रात डीसीएम-ट्रक की टक्कर हो गई। जिससे डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया। 

विज्ञापन


ट्रक व डीसीएम दोनों वाहन गुन्नौर की ओर से सहसवान की ओर आ रहे थे। ट्रक आगे चल रहा था। पुलिस के मुताबिक डीसीएम के चालक शमसुद्दीन को अचानक नींद की झपकी आ गई। जिससे डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक व क्लीनर केबिन में फंस गए। 

पुलिस ने दोनों को निकलवाकर सीएचसी पर भेजा, जहां चालक शमसुद्दीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल क्लीनर फिरोजाबाद निवासी जुबैद का उपचार शुरू कर दिया गया। एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि डीसीएम को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें