घट यात्रा : बिल्सी के मोहल्ला संख्या दो में स्थित प्राचीन जैन मंदिर के जीर्णोद्धार और शिलान्यास से पहले नगर में घटयात्रा निकाली सुबह आठ बजे से निकाली जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम अवनीश राय की अध्यक्षता में तहसील बिल्सी में संपूर्ण समाधान दिवस सुबह 10 बजे से।
विद्युत शिविर : फैजगंज के गांव बझेड़ा में बिजली बिल राहत योजना के तहत शिविर सुबह 10 बजे से।
- बिल्सी में बिजली बिल में राहत देने के लिए चलाई जा रही ओटीएस के तहत उपकेंद्र पर शिविर सुबह 10 बजे से।
प्राण प्रतिष्ठा : उसावां के श्री श्याम मंदिर में देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से।
पौधरोपण : बिल्सी में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता की ओर से पद्मांचल जैन मंदिर पर पौधरोपण अपराह्न दो बजे से।
सुंदरकांड : रुदायन के श्रीराम जानकी मंदिर पर सुंदरकांड का अपराह्न दो बजे से।