फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दारानगर की टीम ने राजपुर को हराया

विज्ञापन
मैच का शुभारंभ करते भाकियू युवा अध्यक्ष व साथ में ​खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
उघैती। सोनियाखेड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से गांव के ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को शुभारंभ हुआ। पहला मैच दारानगर और राजपुर के बीच हुआ। इसमें दारानगर की टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। विजेता ठीक को भाकियू असली के युवा जिलाध्यक्ष ने बधाई दी।
विज्ञापन

इसमें दारानगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। राजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों 61 रन बनाए। दारानगर टीम के सुरेंद्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दारानगर की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। बल्लेबाज सुरेंद्र ने एक चौका मारते हुए 10 रन बनाएं। इसके बाद वह कैच आउट हो गए। उसके बाद विकास ने छक्का मारकर टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। इसके बाद दिनेश ने ताबड़तोड़ 25 रन बनाकर जीत दर्ज की। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दिनेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
भाकियू असली के युवा जिलाध्यक्ष ऋषभ चौधरी ने फीता काट कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। कहा कि खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसमें किसी की हार जीत नहीं होती है। खेल से मानसिक विकास होता है। आयोजनकर्ता टिंकू चौधरी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी है। इस मौके पर बलवीर चौधरी, सोनू चौधरी, जितेंद्र पंडित, बबलू चौधरी,अजय चौधरी, संजीव चौधरी, मंजीत चौधरी, लवकुश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें