श्रीराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्कार भारती की बैठक में मौजूद सदस्य ।स्रोत-स्वयं
बदायूं। श्रीराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्कार भारती के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बदायूं जिले की कार्यकारिणी गठित हुई। इस दौरान अशोक कुमार सक्सेना को जिलाध्यक्ष, प्रमोद कुमार शर्मा, संजीव कुमार सक्सेना, डॉ. सरल चक्रवर्ती व सत्यनारायण शर्मा को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार साहू, शशांक रायजादा को मंत्री मनोनीत किया गया।
इसके अलावा रीना सिंह कला संयोजक, शुभ्रा माहेश्वरी दृष्य कला संयोजक, पवन शंखधार साहित्य संयोजक, षटवदन शंखधार प्रचार प्रमुख, प्रदीप दुबे व डॉ. अरविंद धवल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
इस दौरान हुई काव्य गोष्ठी का संचालन पवन शंखधार ने किया। उसमें मधु राकेश, डॉ. इंदु शर्मा, मनोरमा रस्तोगी, सरला चक्रवर्ती आदि ने काव्य पाठ किया। प्रदीप दुबे व प्रमोद कुमार शर्मा ने पहलगाम की घटना के बाद अफवाह से दूर रहने की सलाह दी। अशोक खुराना, डाॅ. मदन लाल व प्रमोद कुमार शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में आतंकी घटना में मारे गए पर्यटकों व बदायूं निवासी आईपीएस केवल खुराना के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।