फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

विज्ञापन
प्रतिभाओं को सम्मानित करते जैन समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। जैन समाज की ओर से नगर के एक निजी स्कूल में रविवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीरांगना मंडल के बैनर तले हुए आयोजन में बच्चों ने नृत्य समेत अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दशलक्षण पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष टीटू जैन, मंत्री अनिल जैन सोनी और कोषाध्यक्ष नीरज जैन को सम्मानित किया गया। समाज के पंकज जैन, अभिषेक जैन और भूपेंद्र जैन को भी सहयोग के लिए सम्मानित किया।
ममता जैन को उनके त्याग और तपस्या के लिए वीरांगना मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। बबीता जैन और डब्बू जैन ने भी उन्हें सम्मानित किया। संचालन के लिए नीरेश जैन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर टीटू जैन, अनिल कुमार जैन, नीरज जैन, भूपेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें