बिल्सी में महेश नवमी महोत्सव में अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित करते आयोजक। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में रविवार की रात कछला रोड स्थित महेश बाल इंटर कॉलेज परिसर में श्री महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां मेधावी और समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना पेश की। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि जल्द ही बिल्सी क्षेत्र के विकास को और गति प्रदान की जाएगी।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि बिल्सी की जनता ने चुनाव में पूरी तरह से सहयोग किया है, इसलिए क्षेत्र के विकास में अब कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि माहेश्वरी महासभा के संयुक्त मंत्री विनीत केला ने समाज को संगठित रहने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि अवधेश माहेश्वरी ने भी विचार प्रकट किए। इससे पहले यहां समाज के वयोवृद्ध ओमबाबू माहेश्वरी, विवेक राठी, सोमेंद्र माहेश्वरी, जगदीश वैद्य, राजीव माहेश्वरी, कपिल मालपाणी, हरीकंटक माहेश्वरी आदि को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर राकेश मोहता, सुभाष चंद्र वाहेती, मुकेश तोषणीवाल, आदित्य माहेश्वरी, अखिल मालपाणि, प्रखर माहेश्वरी, मोहित माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, सुधीर सोमानी आदि मौजूद रहे।