फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुधनी यज्ञ महोत्सव में पहुंचकर सैकड़ों लोगों ने दीं आहुति

विज्ञापन
गुधनी में चल रहे यज्ञ महोत्सव में हिस्सा लेते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव गुधनी में चल रहे यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन 51 कुंडीय भव्य यज्ञ आरंभ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा, उपप्रधान डॉ.वीपी आर्य लखनऊ एवं सैकड़ों आर्य समाजियों के साथ यज्ञ में आहुति दीं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आर्य समाज भेदभाव से दूर स्वस्थ समाज का निर्माण कर रहा है। एक ऐसे समाज का निर्माण जो नशा मुक्त हो, जातिवाद, छुआछूत, पाखंड से दूर हो, चरित्रवान हो। यहां मुख्य यजमान उझानी के प्रदीप गोयल, अवनीश गोयल, रामौतार गोयल, मनीष बंसल, बिसौली के अरविंद अग्रवाल, रीतू अग्रवाल, इस्लामनगर से संजीव गुप्ता, श्रवण कुमार आर्य, दातागंज से हरिदेव मुनि, नरेश चंद्र आर्य, संभल से विजय साहू, दीपेंद्र आर्य आदि ने यहां पधारकर यज्ञ में आहुति देकर पुण्य कमाया। सहारनपुर से आए आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने यज्ञ कराया। मेरठ से आए भजनोपदेशक संदीप आर्य ने सुंदर भजन गाते हुए ईश्वर की महिमा का वर्णन किया। मुजफ्फरनगर से पधारीं कुमारी कीर्ति आर्य ने भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में चल रहे इस महोत्सव में बृहस्पतिवार को लगभग एक हजार भक्तों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें