नेहरू युवा केंद्र की ओर से योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। नेहरू युवा केंद्र की ओर से नमामि गंगे परियोजना व गंगा समग्र के सहयोग से काउंट डाउन योग कार्यक्रम व योगाभ्यास का आयोजन कछला घाट पर किया गया। कार्यक्रम में जिले के चुनिंदा युवाओं ने प्रतिभागिता की। अंत में अतिथियों व योग प्रशिक्षकों को प्रतीक चिह्न व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कछला नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वस्थ युवाओं का होना आवश्यक है। ऐसे में युवा योग के माध्यम से स्वस्थ रह सकते हैं। जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार योगाभ्यास का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संगठन के माध्यम से किया जा रहा है।
जिले के 450 गांवों में यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र की ओर से संचालित किया जाएगा। 21 जून को योग दिवस के अवसर पर एक वृहद योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह, गंगा समग्र के जिला संयोजक अशोक तोमर व रवेंद्र पाल सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी ने अतिथियों व योग प्रशिक्षकों को प्रतीक चिह्न व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर अनुज प्रताप, अशोक तोमर, मोहित सिंह , मयंक तोमर, मुनेंद्र प्रताप सिंह, प्रसून सक्सेना आदि मौजूद रहे।