फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट और गाइड में रानी लक्ष्मीबाई टोली अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में बीएड की छात्राओं के चल रहे पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। प्रतिभागी छात्राओं ने नाटक के जरिये सहपाठियों को समाजसेवी कार्यों के लिए जागरूक किया। प्रतिभागी टोलियों में रानी लक्ष्मीबाई टोली ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

अंतिम दिन स्काउट के जिला संगठन आयुक्त मोहम्मद असरार ने प्रतिभागी छात्राओं को स्काउटिंग का संकल्प दिलाया। कहा कि स्काउट से समाज को नई दिशा प्रदान की जा सकती है, इसके लिए छात्राओं को देहात में लोगों को जागरूक करना होगा। प्रतिभागी छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति के गीतों ने लोगों को भावविभोर कर दिया। तंबुओं के आगे रंगोली सजाई गई साथ ही मीनार भी बनाई गई। हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगी।
प्रतिभागियों में दीक्षा रानी और कंचन मौर्य ने सदन के समक्ष प्रत्येक दिन के कार्यक्रम की आख्या प्रस्तुत की। रानी लक्ष्मीबाई टोली प्रथम, कल्पना चावला टोली द्वितीय और राधा कृष्ण टोली ने तृतीय स्थान पाया। टोलियों में शामिल छात्राओं को प्राचार्य नीरज रस्तोगी ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में अंजू सक्सेना, मनोज कुमार और आशीष मिश्रा रहे। इस मौके पर डॉ. सरला शर्मा, श्वेता सिंह, अवधेश कुमार, शिखा वर्मा, लालाराम और मीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें