उघैती में श्याम बाबा का सजा दरबार। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। गांव उघैती में मंगलवार की रात श्री लखदातार सेवादार सेवा समिति की ओर से भव्य संकीर्तन मेन बाजार में माधवराम इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित किया गया। यहां करीब आठ बजे से शुरू संकीर्तन में सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। उसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाने के साथ 56 भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद बाहर से आए भजन गायकों मनोज शर्मा, श क्ति शर्मा, अरुण पचौरी, गद्दी संचालक राजीव कुमार आदि ने बाबा का गुणगान किया।
बीच-बीच में यहां इत्र वर्षा, फूलों की होली के साथ बाबा की भव्य झांकी पेश की गई। धार्मिक धुनों पर भक्त जमकर झूमे। इसके बाद देर रात दो बजे बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद