बिल्सी के सांई मंदिर पर बाबा की चरण पादुका को स्थापित करते भक्त
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह की ओम सांई राम सेवा मंडल समिति के तत्वावधान में मंगलवार को सद्गुरु श्री सांईनाथ की चरण पादुका धूमधाम के साथ मंदिर में स्थापित की गईं। इस दौरान सांई भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे।
मोहल्ला संख्या पांच निवासी पीयूष राठी परिवार के साथ सद्गुरु सांईनाथ की चरण पादुका लेकर शिरडी धाम (महाराष्ट्र) गए थे। शिरडी धाम में चरण पादुका को सांई नाथ की प्रतिमा से स्पर्श कराने के बाद वह लौटे। श्रद्धालुओं ने यहां उनका स्वागत किया। साथ ही चरण पादुका का नगर भ्रमण भी कराया गया।
मंदिर के महंत राजीव पाठक के नेतृत्व में मंदिर में हवन-पूजन अनुष्ठान के साथ चरण पादुकाओं स्थापित किया गया। जिसके बाद यहां भंडारा हुई। इसमें भाजपा नेता विवेक राठी, डॉ. शैलेंद्र कुमार राठी, गगन राठी, अखिलेश सोलंकी, राजेश कुमार, विनोद कुमार, सतेंद्र पाल सिंह, शिवम उपाध्याय, नीलम उपाध्याय समेत तमाम श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। संवाद