फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली आंबेडकर शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। डॉ. अंबेडकर समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित आंबेडकर पार्क से शुरू की गई, जो गोशाला रोड, जैन बाजार, पालिका बाजार, अटल चौक, बालाजी चौक, बिजली उपकेंद्र रोड होते हुए पुन: मोहल्ला संख्या पांच में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बाबा साहब के अलावा, भगववान बुद्ध, गुरुनानक जी, महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास आदि की झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। थाना मोड़ पर राहुल वार्ष्णेय, अमित कुमार, दीपक चौहान, विजनेश फौजी आदि ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत कर जलपान कराया। शोभायात्रा को सफल बनाने में भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा, रामकृष्ण आर्या, राजीव आर्य, उमेश कुमार, चंद्रशेखर, नत्थूराम भारती, रजनीश कुमार, दीपक गौतम आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें