फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोह की रही धूम, रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
स्काउट गाइड भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर में होली मिलन समारोह की रविवार को धूम रही। स्काउट गाइड भवन के अलावा ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज, बदायूं क्लब में कायस्थ समाज, कुमार तनय युवा संगठन का वैभव लॉन, साहू समाज का ग्रीन फील्ड लॉन और हिंदू जागृति मंच का होली मिलन समारोह जोगीपुरा गुरुद्वारा हॉल में हुआ।
विज्ञापन

स्काउट संस्था के होली मिलन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम हुए। स्काउट गाइड भवन में बच्चों ने ग्रुप डांस, एकल डांस, गायन आदि में हिस्सा लिया। लोगों ने गले मिलकर एकदूसरे हो होली की बधाई दी। इस मौके पर महेश सक्सेना एडवोकेट, आलोक पाठक आदि रहे।
ब्राह्मण धर्मशाला में होली मिलन समारोह की अध्यक्षता लालन पांडेय ने की। इस मौके पर अजय मिश्रा, राहुल चौबे, रजनी मिश्रा, शंभु मिश्रा, आलोक पाठक, सचिन भारद्वाज, राम बहादुर पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, पंकज शर्मा, गौरव शर्मा, अमित मिश्रा, राजीव शर्मा, पुष्प, देव भारद्वाज, अश्वनी भारद्वाज, दिनेश अग्निहोत्री, सतीश मिश्र, आरके आदि रहे।
विज्ञापन

कायस्थ समाज का चित्रांश होली मेला अबकी बार ऐतिहासिक रहा। कायस्थ समाज के होली मेले के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली मनाई गई। यहां समाज के अलग-अलग पार्टियों से जुड़े नेता पहली बार एक ही मंच पर दिखाई दिए। भाजपा नेता जेके सक्सेना व सपा नेता महेश सक्सेना के समन्वय से हर ब्लॉक स्तर से चित्रांशों को लाने के लिए बस का इंतजाम भी किया गया। चित्रगुप्त वंदना के साथ बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम हुए। जिले के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान, राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त लोगों का सम्मान, नृत्य गायन एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुईं।
अति विशिष्ट सहयोगी के रूप में ममता जौहरी डॉ. मृंदा जौहरी रहीं। संरक्षक मंडल में डॉ. मुकेश जौहरी ओंकार सक्सेना, दिनेश सक्सेना, रोहिताश सक्सेना व विपिन जौहरी रहे। मेला अध्यक्ष मनीष सक्सेना व महेश सक्सेना, कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक सक्सेना व कार्यक्रम संयोजक जेके सक्सेना धीरज सक्सेना रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें