फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननाखेड़ा के पांच घरों में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
ननाखेड़ा गांव में आग बुझाता ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कछला (बदायूं)। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा में रविवार को पांच घरों में आग लग गई। इससे घरों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घरों में बंधे पशुओं को बमुश्किल बचाया। इसकी सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन

हादसा रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे हुआ। उस वक्त ग्रामीण अपने कार्यों में लगे थे। तभी अचानक कल्लू के घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे सुरेश, नरेश, लाले और वेदराम के घरों में भी आग लग गई। शोर शराबा सुनकर गांव के तमाम लोग आ गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उस दौरान हवा चलने से आग भड़कती रही। सूचना पर कछला चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की मदद से तमाम ग्रामीण पशुओं को बचाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद पशुओं को बचाया गया। इस हादसे में लोगों के घरों में रखा सामान, राशन, कपड़े आदि भी जल गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी है। फिलहाल देर शाम तक राजस्व विभाग की टीम गांव नहीं पहुंच सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें