फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक बने चंद्रशेखर और भगत सिंह

विज्ञापन
उझानी में शहीद नाटक को मंचन करते अध्यापक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल और बांके बिहारी कन्या पीजी कॉलेज में बुधवार को शहीद दिवस मनाया गया। शहीदों को नमन करते हुए छात्राओं ने विचार रखे तो अध्यापकों ने शहीद भगत सिंह नाटक का मंचन किया। चंद्रशेखर और भगत सिंह बने अध्यापकों ने अपने अभिनय से साथियों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शहीद भगत सिंह लघु नाटिका शुरू होने से पहले प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने सभी को शहीदों से जुड़े वृतांत सुनाए। नाटक में बृजमोहन भट्ट ने चंद्रशेखर और रोमिन गुलाटी ने भगत सिंह की भूमिका निभाई। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से मुकाबले का मंचन किया। इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस मौके पर प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट, मीनाक्षी शर्मा वाईके सिंह, सुभाषचंद्र मिनोचा, देविका, अलीबा आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा बांके बिहारी कन्या पीजी कॉलेज में एनएसएस द्वितीय इकाई की छात्राओं के कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. नीरज रस्तोगी ने देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों के बलिदान के बारे में बताया। कहा कि भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और राजगुरु आदि ने अंग्रेजों के सामने झुकना मंजूर नहीं किया था। मनोज कुमार, सुबुही, नवीन कुमार, शिखा शर्मा, कुसुम यादव, अंजू सक्सेना, आशीष मिश्रा और रूपम राजोरिया ने भी विचार रखे। छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें