फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति की ओर लौटना ही स्वस्थ जीवन का आधार

विज्ञापन
एनएसएस शिविर में छात्राओं को योग सिखाया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में संचालित एनएसएस की रानी लक्ष्मीबाई इकाई का पड़ौआ गांव में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसका विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन स्वास्थ्य व योग दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने प्रकृति की ओर लौटना ही स्वस्थ जीवन का आधार बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फैजान अहमद ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्वयंसेविकाओं से कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य वह अनमोल पूंजी है, जिसके बल पर जीवन की प्रत्येक समस्या का सामना किया जा सकता है।
डॉ. फैजान ने प्रख्यात दार्शनिक रूसो के चिंतन का हवाला देते हुए कहा कि जनसंख्या वृद्धि, औद्योगिकीकरण और यांत्रिक विकास ने मानव के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा किया है। उन्होंने कहा कि रूसो का कथन ‘प्रकृति की ओर लौटो’ ही स्वस्थ जीवन का आधार है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सिंचाई व बाढ़ खंड विभाग के अभियंता जयंती प्रसाद सुमन ने कहा कि शिक्षित समाज स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहता है। नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि संयमित जीवन, सुपाच्य पौष्टिक भोजन, शारीरिक श्रम व प्राकृतिक जीवन ही स्वस्थ रहने का मूल मंत्र है। कार्यक्रम का संचालन सौम्या पाठक ने किया। समापन समारोह में सेजल मिश्रा ने गीत प्रस्तुत किया। वहीं सोनी, सविता यादव, संजना, आंचल व निधि की टोली ने एकांकी, लोकगीत और लक्ष्य गीत को प्रस्तुत किया। जबकि सुहानी गुप्ता, एकता सक्सेना, दीक्षा सक्सेना, चंचल व सेजल वर्मा की टोली ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। समापन समारोह के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबिता यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने योग, प्राणायाम और विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास किया। इस मौके पर सैय्यद इकबाल, अंशुल कुमार, राजेश कुमार, गोविंद शर्मा, शिवानी, साक्षी, तृप्ति सिंह, मंजू, विनीता राठौर, वर्षा, दीप्ति सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें