फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउटिंग के जनक का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
लार्ड बेडेन पावेल, लेडी बेडेनपावेल के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। स्काउटिंग के संस्थापक रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ बेडेन पावेल का 165 वां व विश्व चीफ गाइड लेडी बेडेन पावेल का 133 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ स्काउट भवन एंव प्रशिक्षण केंद्र पर मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना से किया गया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सत्यपाल गुप्ता ने ध्वज फहराकर लार्ड बेडेन पावेल और लेडी बेडेन पावेल के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग के जन्मदाता बेडेन पावेल ने सेना से समाजसेवी स्काउट गाइड संस्था को शुरू किया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट मोहम्मद असरार ने कहा कि लार्ड बेडेन पावेल व लेडी बेडेन पावेल ने अपने अथक प्रयास से मात्र 20 बच्चों से इस वर्दीधारी संगठन की शुरुआत की। इसके मानने वाले अब विश्व के सभी देशों में हैं।
इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज के स्काउट्स ने प्रतिभाग किया। पौधरोपण भी किया गया। साथ ही सेवा करने का संकल्प लिया गया। विकास कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। नंदराम शाक्य, सुमित कुमार, विपिन यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रशिक्षिका विमन यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें