बिल्सी में तहसील मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में बाबा पर चोला चढ़ाते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को माघ माह के दौरान बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। बाद में पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। आरती के अलावा यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी हुए।
उसके बाद यहां सभी को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर गोविंद देवल, निशांत देवल, श्याम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अभिषेक देवल, रितिक देवल, कुलदीप माथुर बंटी, ऋषभ देवल, आशु शर्मा, राजू कोहली आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद