फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव के भूखे हैं भगवान : स्वामी रामचंद्राचार्य

विज्ञापन
गांव बसई में भागवतकथा सुनाते स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। प्रसिद्ध कथाव्यास स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज ने कहा कि भगवान तो श्रद्धाभाव के भूखे हैं। जो भक्त ईश्वर के भाव में खोकर उनको पुकारते हैं प्रभु उनकी पुकार अवश्य सुनते हैं।
विज्ञापन

स्वामी रामचंद्राचार्य ग्राम बसई स्थित श्रीराम महेश्वरी शिक्षण संस्थान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन श्रोताओं को अपनी वाणी का अमृतपान करा रहे थे। उन्होंने कहा कि जब धरती पर दानवों का अत्याचार बढ़ता है प्रभु अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए अवतरित होकर राक्षसों का संहार करते हैं। भगवान विष्णु ने श्रीराम और श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लेकर रावण व कंस जैसे अधर्मियों का वध किया। महाराज जी ने कहा कि जैसे जैसे कलियुग का प्रभाव बढ़ेगा दानवों का अत्याचार भी स्वाभाविक बढ़ना शुरू होगा। ऐसे में भगवान अपने भक्तों को बचाने धरती पर अवश्य ही अवतरित होंगे। कथा आयोजक पंडित रामनिवास शर्मा, महेश्वरी देवी, प्रवीण शर्मा, सोनू, हिमांशु आदि प्रमुखता से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें