फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीपुरा में मनाया गया गीता जयंती महोत्सव

विज्ञापन
संस्कृति भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सरस्वती भारती ब्रज प्रांत की ओर से जोगीपुरा में गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। इसमें समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के 50 लोगों ने भाग लिया। इसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि जल्द ही जिले में गीता ज्ञान परीक्षा कराई जाए।
विज्ञापन

जोगीपुरा में स्थित गुरुद्वारा हॉल में बुधवार को संस्कृति भारती ब्रज प्रांत की तरफ से गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। संस्कृति भारती की मीडिया प्रमुख मीरा सिंह ने बताया कि नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने गीता पूजन किया। जबकि कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षण प्रमुख संतोष ने किया।
प्रांत संघटन मंत्री डॉ. श्रवण कुमार ने गीता के मूल स्वरूप के बारे में बताया। जिला संरक्षक डॉ. राधेश्याम अवस्थी ने प्रस्तावना व गीता श्लोक, अशोक खुराना, षट्वदन शंखधार ने गीता का पाठ और व्याख्यान किया। सर्व सम्मति से तय किया गया कि जल्द ही जिले में गीता ज्ञान परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा संयोजक सीमा शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में जिले की 550 छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर जिला संयोजक प्रदीप कुमार दुबे, विभाग संयोजक सर्वेश कुमार, नगर अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें