फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर ककोड़ा गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के दिन बदायूं के ककोड़ा गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कार्तिक पूर्णिमा पर ककोड़ा गंगा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रुहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा में शुक्रवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया था। ककोड़ा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और दान पुन्य किया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण ककोड़ा गंगा घाट पर मेला नहीं लगा था। दो साल के बाद लगे मेला ककोड़ा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। मेला ककोड़ा में कल्पवास के लिए हजारों की संख्या में परिवार देवोत्थान एकादशी से गंगा घाट पहुंचने लगे थे। ये परिवार गंगा तट पर डेरा लगाकर रह रहे है। कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले बृहस्पतिवार रात से ही ककोड़ा गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी थी। शुक्रवार सुबह चार बजे ब्रह्ममुहूर्त से गंगा स्नान शुरू हो गया। ककोड़ा के अलावा आसपास के अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
ककोड़ा में गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण काफी अव्यवस्थाएं देखी गईं। घाटों की लंबाई कम होने के साथ महिलाओं को खासी दिक्कतें हुईं।
मुख्य स्नान के दिन शुक्रवार को गंगा के दोनों घाटों पर फ्लड पीएसी के साथ गोताखोर तैनात रहे। गंगा में लगातार 50 नावों से गश्त की जाती रही। कई स्थानों पर गंगा में काफी ज्यादा गहराई थी, लेकिन देर शाम तक कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। मेले की वाच टॉवरों से निगरानी की गई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु मेले में खेल-तमाशा, सर्कस और झूले का आनंद लेने के साथ जमकर खरीदारी भी की। डीएम दीपा रंजन और एसएसपी ओपी सिंह समेत अन्य अधिकारी भी व्यवस्थाएं देखने पहुंचे। सरकारी अनुमान के अनुसार मेले में पांच लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। इनमें चार लाख से ज्यादा लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें