फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए खाटू श्याम मंदिर में पूजन, भक्तों ने की परिक्रमा

विज्ञापन
उझानी में बसोमा रोड पर श्याम बाबा के भंडारे में प्रसाद वितरित करते आयोजक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बसोमा रोड पर पिछले महीने बने खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार को पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम हुए। पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने हवन में आहुतियां अर्पित कीं। दोपहर बाद तक चले धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्याम भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा भी की। समापन पर भंडारा हुआ।
विज्ञापन

एसएसके पब्लिक स्कूल के पास बसोमा रोड पर बने नए खाटू श्याम मंदिर में सुबह 10 बजे धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। पुरोहितों में मन्नू शर्मा और मधुर ने यजमानों की मौजूदगी में पूजन कराया। यजमानों के साथ श्याम भक्तों ने हवन में आहुतियां अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। पुरोहितों ने श्याम बाबा के पूजन का महत्व भी समझाया। कहा कि श्याम प्रभु का स्मरण करने से मनोरथ पूर्ण होता है।
संकीर्तन और आरती के बाद श्याम भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा की। समापन पर भंडारा हुआ। इस दौरान अनिल तुलस्यान, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशन चंद्र शर्मा, पंकज सचदेवा, गोविंदा सपरा, ओम थरेजा, अनुराग धींगड़ा, मोहित सपरा, जयपाल थरेजा, आकाश सचदेवा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें