फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम बाबा के मंदिर पर वितरित हुआ अन्नकूट प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। सोमवार की शाम नगर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी के सामने खाटू श्याम बाबा के मंदिर पर नगर के श्री श्याम सेवा मंडल समिति के पदाधिकारियों की ओर से अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद पाने के लिए मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

इससे पहले बाबा के भक्तों ने उझानी स्थित जजपुरा बाबा के मंदिर में जाकर भोग लगाकर आरती की। उसके बाद कन्याओं को सहभोज कराया गया। इसके बाद यहां प्रसाद का वितरण शुरू किया गया। इसमें मंदिर के महंत रामसेवक वार्ष्णेय भगत जी, विकास वार्ष्णेय उर्फ बब्बू, अंशुल वार्ष्णेय, लवलेश वार्ष्णेय, अवनेश बाबू वार्ष्णेय, रोहित बाबू आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें