फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ फुट ऊंचे राष्ट्रध्वज की स्थापना पर भारत माता के जयकारों से गूंजा स्टेशन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया गया सौ फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। 100 फुट ऊंचे राष्ट्रध्वज की स्थापना के बाद रेलवे स्टेशन मंगलवार को भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। केंद्रीय राज्यमंत्री सहकारिता और पूर्वोत्तर विकास बीएल वर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। आरपीएफ के जवानों ने सलामी दी। इस दौरान तमाम खास और आम लोग राष्ट्रभक्ति से सराबोर दिखे।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर दो बजे सौ फुट ऊंचे राष्ट्रध्वज की स्थापना केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और सांसद संघमित्रा मौर्य को करनी थी। व्यस्तता के कारण सांसद यहां नहीं पहुंच सकीं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता के साथ राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के कई अधिकारी मौजूद रहे। आरपीएफ कमांडेंट सुभाष यादव की अगुवाई में राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री को भी गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। काफी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए। इस दौरान लोगों में राष्ट्रध्वज के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही।
-
बदायूं से सीधे दिल्ली और लखनऊ के लिए ट्रेनें जल्द
केंद्रीय राज्यमंत्री सहकारिता और पूर्वोत्तर विकास बीएल वर्मा ने रेलवे स्टेशन पर सौ फुट ऊंचे राष्ट्रध्वज की स्थापना के बाद मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि बदायूं से सीधे दिल्ली और लखनऊ के लिए जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जाएगा। इसके लिए वह रेल मंत्री से मिलकर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पूर्वोत्तर के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। पूर्वोत्तर रेलवे की लाइन का बंगाल तक विस्तार कराने के साथ कई अन्य विकास कार्यों पर मोदी सरकार ध्यान दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें