फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सत्य, धर्म आ जाए तो संसार से मुक्ति निश्चित है

विज्ञापन
क्रिकेट मैच जीतने के बाद खुशी मनाती महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मनाए जा रहे दस दिवसीय पर्यूषण पर्व का पांचवां दिन यहां उत्तम सत्य धर्म के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

जैन श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की। बाद मे 48 दीपक प्रज्ज्वलित कर आचार्य मागतुंग जी महाराज द्वारा रचित भक्तामर पाठ किया। भक्तामर महिला मंडल की अध्यक्ष रीता जैन ने बताया कि जीवन में सत्य, धर्म आ जाए तो संसार से मुक्ति निश्चित है। यथार्थ हितकारी बोलना महापुरुषों की पहचान है। धर्म की धुन वाले व्यक्तियों को अन्य कहीं की धुन अच्छी नहीं लगती है। पर्यूषण पर्व का मूल उद्देश्य आत्मा को शुद्ध करके आवश्यक विधाओं पर ध्यान केंद्रित करना, पर्यावरण का शोधन करना तथा विद्वानों की वाणी का अनुसरण करना है। जो बड़ों की इज्जत नहीं करते उन्हें छोटों से बेइज्जत होना पड़ता है।
विज्ञापन

अंधेरे में छाया और बुढ़ापे में काया कभी साथ नहीं देती है। यहां वीरांगना मंडल की ओर से नीरज जैन के सानिध्य में धार्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पार्श्वनाथ टीम एवं महावीर टीम ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम पार्श्वनाथ टीम के कप्तान प्रशांत जैन ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम के खिलाड़ियों ने 109 रन बनाए। महावीर टीम को 110 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए महावीर टीम ने पांच विकेट खोकर मैच को जीत लिया। विजयी टीम को समाज के मंत्री अनिल कुमार जैन सोनी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रीत जैन सोनी, सुनील जैन, बॉबी जैन, अजीत जैन, संतोष जैन, पंकज जैन, दीपक जैन, मृगांक जैन उर्फ टीटू, सतीश चंद्र जैन, सुमन जैन, रीता जैन, रेखा जैन, मोना जैन, सीतू जैन, इंदु जैन, सलोनी जैन, स्वस्ति जैन, भूमि जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें