फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में सुहाना व रंगोली में वैष्णवी अव्वल

विज्ञापन
दहगवां में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। तहसील क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने राष्ट्रीय किशोर स्वाथ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर मंच का आयोजन किया। यहां प्रतियोगिताएं हुईं, मेहंदी में सुहाना और रंगोली में वैष्णवी अव्वल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. नरेश चंद्र ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. संजय यादव ने छात्रों को किशोर अवस्था मे होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी समस्या के निदान के लिए काउंसलर से सलाह लेकर निदान करने के बारे में बताया।
इस अवसर पर मेहंदी, रंगोली, कला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेहंदी प्रतियोगिता में सुहाना चौधरी प्रथम, साक्षी रानी द्वितीय व रंगोली प्रतियोगिता में वैष्णवी चौधरी प्रथम, शानू उपाध्याय द्वितीय, कला प्रतियोगिता में संध्या शर्मा प्रथम, प्रिया पाठक द्वितीय व भाषण प्रतियोगिता में तान्या शर्मा प्रथम व वैष्णवी चौधरी द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वास्थ्य टीम में डॉ.संजय यादव, डॉ.अनु अग्रवाल, डॉ. शिवानी गुप्ता, काउंसलर बृजेश सिंह व विद्यालय के शिक्षक शहादत बख्श, राजकुमार शर्मा, नीरज चौहान, प्रवीण मिश्रा व अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे। संचालन डॉ. संजय यादव ने किया।
--
निबंध में ओमविलास और रंगोली में मुस्कान अव्वल
दहगवां। किशोर स्वास्थ कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर मंच का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज नाधा पर किया गया इसमें स्वास्थ से संबंधित जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर मोहम्मद हसन ने फीता काटकर किया। इसमें किशोर व किशोरियों के स्वस्थ से संबंधित जानकारियां दी गईं। निबंध प्रतियोगिता में ओमविलास, रंगोली में मुस्कान और भाषण प्रतियोगिता में पुष्पेंद्र ने प्रथम स्थान पाया। डाक्टर मोहमद हसन ने पुरस्कार दिए। कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह व स्टाफ मौजूद रहा।
अलापुर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इसमे किशोर और किशोरियों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां दी गई। कई बीमारियों और दवाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कॉलेज के छात्र-छात्राओे ने रंगोली, मेहंदी व पेंटिंग प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ. नाहिदा, डॉ. खदीजा, डॉ. उपदेश, कांउसलर आनंद यादव आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें