फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई बना राम तो कोई बना रावण..फिर राम ने किया रावण का संहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कई स्कूलों में दशहरा और रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चे राम-लक्ष्मण हनुमान आदि के विविध वेषों में स्कूल आए और कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। शिक्षकों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

लॉर्ड कृष्णा प्ले स्कूल में बच्चे मां दुर्गा, राम, सीता, लक्ष्मण व रावण की वेशभूषा में विद्यालय आए। इस दौरान रामलीला का मंचन भी किया गया। प्रबंधक वेदव्रत त्रिवेदी मौजूद रहे। बच्चों को प्रोजेक्टर से रामलीला भी दिखाई गई। इसके पश्चात रावण दहन हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य ममता गुप्ता, चारू सिंह, शक्ति, कोमल मेसी, श्वेता, सारिका बैन्सन आदि मौजूद रहे। बीआरबी मॉडल स्कूल में बच्चों ने राम लक्ष्मण का स्वरूप धारण कर रावण वध लीला को दर्शाया। रावण दहन भी हुआ। मदर टेरेसा स्कूूल में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रबंधक गोपीकृष्ण, प्रधानाचार्य मीनू सक्सेना आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में रामलीला शुरू होने से पहले पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने राम-सीता बने पात्रों का पूजन किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने सबसे पहले अयोध्या बने मंच पर दशरथ और विश्वामित्र में बातचीत का प्रसंग प्रस्तुत किया। सीता स्वयंवर, वधू आगमन फिर राम वनवास की लीला का मंचन हुआ। लंका दहन के बाद रावण का पुतला जलाया गया। प्रधानाचार्य शोभा फ्रांसिस ने दशहरे का महत्व समझाया।
विज्ञापन

वजीरगंज। एसकेएस दून वर्ल्ड स्कूल में छात्रों ने शिक्षकों के सहयोग से मिलकर 26 फुट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया। श्रीराम तथा रावण की सेनाओं के बीच जमकर युद्ध हुआ। युद्ध के दौरान भगवान राम ने रावण की नाभि में तीर चला कर उसका वध किया। विद्यालय अध्यक्ष वंदना, प्रबंधक विष्णु वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य प्रतीक सक्सेना ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर श्रग्वि, श्रुति, श्रद्ध, मुग्धा, संध्या, राधिका, वाणी, श्रेयस, राधिका गुप्ता, वैष्णवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें