फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शेखूपुर चीनी मिल में हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ पेराई सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के 50वें पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर सांई आश्रित शाखमुरी ने मिल गेट पर विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ किया। इस अवसर पर ग्राम शेखूपुर निवासी बृजभान की गन्ने से भरी बैलगाड़ी और ग्राम बदरपुर निवासी अमित पटेल की ट्रॉली की पहली तौल की गई। एसडीएम ने दोनों किसानों को उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके पश्चात डोंगा पूजन कर उसमें गन्ना डाला गया। चीनी मिल परिसर स्थित सैयद बाबा की मजार पर चादरपोशी की गई। शिव मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत भंडारा हुआ।

मिल के प्रधान प्रबंधक रामकेश सिंह ने गन्ना किसानों से अपील की कि पेराई सत्र के प्रारंभ से ही मिल को स्वच्छ एवं ताजा पेड़ी गन्ने की आपूर्ति करें। इससे मिल संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा तथा किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ने का समय से भुगतान सुनिश्चित करने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उपाध्यक्ष सोबरन सिंह, आरटीओ हरिओम गौतम, मिल संचालक अरचित सिंह सहित चीनी मिल के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें