फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुष्कर्म के आरोपी किशोर को दो अदालतों से नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोर को दो अदालतों से राहत नहीं मिल पाइ। पहले किशोर न्याय बोर्ड ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद बोर्ड के फैसले को चुनौती देते हुए अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट संख्या-दो नीरज कुमार गर्ग की अदालत में अपील दाखिल की गई। सुनवाई के बाद अदालत ने भी जमानत देने से मना करते हुए अपील खारिज कर दी।
विज्ञापन

सात अगस्त को पीड़िता शाम करीब 3:30 बजे बकरियां चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का किशोर उसे बहलाकर मक्का के खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।
किशोर न्याय बोर्ड ने सात अक्तूबर को जमानत अर्जी खारिज की थी। इसके खिलाफ अपील में बचाव पक्ष ने किशोर का आपराधिक इतिहास नहीं होने और झूठा फंसाए जाने की दलील दी। अभियोजन ने अपराध की गंभीरता और पीड़िता के बयान के आधार पर जमानत का विरोध किया। अदालत ने पत्रावली का अवलोकन करने के बाद बोर्ड के फैसले को सही माना। 13 नवंबर को अपील खारिज कर दी गई। किशोर 11 अगस्त से बाल संप्रेक्षण गृह बरेली में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें